आषाढ़ी पूर्णिमा के दिन पड़ेगा चंद्र ग्रहण
इस साल चंद्र ग्रहण आषाढ़ी पूर्णिमा 16-17 जुलाई की रात में पड़ रहा है। यह लगातार दूसरा साल है जब आषाढ़ी पूर्णिमा पर भारत में चंद्र ग्रहण हो रहा है। वर्ष 2018 में भी आषाढ़ी पूर्णिमा के दिन 27-28 जुलाई की मध्यरात्रि में खग्रास चंद्र ग्रहण हुआ था। इस साल करीब तीन घंटे तक आकाश में इस अद्भुत खगोलीय घटना का नजारा देखा जा सकेगा।

16-17 जुलाई की रात 1.32 बजे ग्रहण का स्पर्श होगा। रात्रि 3.01 बजे ग्रहण का मध्य रहेगा। रात्रि 4.30 बजे ग्रहण का मोक्ष होगा। चंद्र ग्रहण का कुल समय 2 घंटे 58 मिनट का रहेगा। खंडग्रास चंद्र ग्रहण का योग : इस बार आषाढ़ी पूर्णिमा 16 जुलाई को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र,
वैधृति योग, विशिष्ट करण तथा धनु राशि के चंद्रमा की साक्षी में आ रही है। ग्रह गोचर की दृष्टि से देखें तो इस दिन खंडग्रास चंद्र ग्रहण का योग बन रहा है। यह ग्रहण पूरे भारत में दिखाई देगा। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र तथा धनु व मकर राशि में चंद्र ग्रहण होने से अतिवृष्टि के
साथ कहीं-कहीं प्राकृतिक असंतुलन की स्थिति निर्मित होगी। ग्रहों की दृष्टि से देखें तो यह चंद्र ग्रहण धनु राशि में चंद्र-केतु-शनि की त्रिग्रही युति के साथ हो रहा है। यही नहीं इसका दृष्टि संबंध मिथुन राशि स्थित सूर्य, राहु व शुक्र की त्रिग्रही युति से बन रहा है। ग्रह युतियों में देखें तो दोनों युतियों में चार ग्रह राहु-केतु से पीडि़त हैं। इसका असर प्राकृतिक, सामाजिक व राजनीतिक प्रभावों को दर्शाएगा। 

इन क्षेत्रों में नजर आएगा ग्रहण का प्रभाव : चंद्र ग्रहण का प्रभाव शासन की कार्यप्रणाली में परिवर्तन के रूप में दिखाई देगा। अधिकारियों में कार्य का परिवर्तन होगा। सरकार में परिवर्तन होगा। चंद्र ग्रहण की युति का मंगल बुध से षड़ाष्टक योग बनेगा। मैदिनी ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस प्रकार की ग्रह स्थिति जलवायु परिवर्तन के लिए खास है। चंद्रमा की राशि कर्क में मंगल तथा बुध का गोचर वर्षा ऋ तु के चक्र को प्रभावित करेगा। धनु राशि में ग्रहण होने के कारण इस राशि वाले विशेष रूप से प्रभावित होंगे।

Back



आषाढ़ी पूर्णिमा के दिन पड़ेगा चंद्र ग्रहण
 

इस साल चंद्र ग्रहण आषाढ़ी पूर्णिमा 16-17 जुलाई की रात में पड़ रहा है। यह लगातार दूसरा साल है जब आषाढ़ी पूर्णिमा पर भारत में चंद्र ग्रहण हो रहा है। वर्ष 2018 में भी आषाढ़ी पूर्णिमा के दिन 27-28 जुलाई की मध्यरात्रि में खग्रास चंद्र ग्रहण हुआ था। इस साल करीब तीन घंटे तक आकाश में इस अद्भुत खगोलीय घटना का नजारा देखा जा सक



अक्षय तृतीया 7 मई को करें दान-पुण्य, होगी शुभ फल की प्राप्ति।
 

अक्षय तृतीया के दिन जो भी दान किया जाता है उसका पुण्‍य कई गुना बढ़ा जाता है. इस दिन अच्छे मन से घी, शक्‍कर, अनाज, फल-सब्‍जी, इमली, कपड़े और सोने-चांदी का दान करना चाहिए. कई लोग इस दिन इलेक्‍ट्रॉनिक सामान जैसे कि पंखे और कूलर का दान भी करते हैं। हिन्‍दू धर्म में अक्षय तृतीया का बड़ा महत्‍व है. इस दिन सोना खरीदने की


दाती कन्या भ्रूण संरक्षण दिवस पर संतों नें किया आहवान
 

दाती कन्या भ्रूण संरक्षण दिवस पर श्री सिद्ध शक्तिपीठ शनिधाम में भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों; का आयोजन भी किया गया। जिसमें देश भर के संतों, महात्माओं,औë धर्माचार्यो के साथ-साथ बड़ी संख्या में मंत्रियों, राजनेताओं, समाजसेवियों, बुद्धिजिवियों मीडियाकर्मियों,शनिभक्तों और श्रद्धालुओं का शुभा


कैसे करे राहु और केतु को शांत
 

शनि के अनुचर हैं राहु और केतु। शरीर में इनके स्थान नियुक्त हैं। सिर राहु है तो केतु धड़। यदि आपके गले सहित ऊपर सिर तक किसी भी प्


क्या मतलब होता है आपके सपनो का
 

काल योग सेवा द्वारा कुछ शोध् के बाद सपने में कुछ भी देखने का क्या फल होता है आचार्य महिंदर कृष्ण ज़ी द्वारा अपने अनुभव और गुरुओ 


गणपते कल्प बनाता है बिगडे काम...